Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से बढ़ गयी है बीजेपी की बौखलाहट: सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से बढ़ गयी है बीजेपी की बौखलाहट: सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोकप्रिय-जनप्रिय योजनाओं के बारे में भ्रम फैला रहे हैं बाबूलाल
    रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का स्वागत राज्यभर की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया है। कहा, राज्य सरकार ने जिस तत्परता के साथ इस योजना को शुरू किया है, उसकी सराहना होनी चाहिए। ये योजना राज्य सरकार की उपलब्धियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी ने सोचा भी नहीं था कि इस योजना का स्वागत लोग इस तरह, इतनी ऊर्जा के साथ करेंगे। सुप्रियो ने कहा कि योजना के शुरूआती चरण में एक साथ कई विंडो खुल जाने के कारण सर्वर कुछ धीमा पड़ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और तकनीकी खामियों को दूर किया गया। जेएमएम नेता ने कहा, मैं मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस योजना की तारीख जो कि 10 अगस्त तक थी, इसे बढ़ा कर 15 अगस्त तक कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक योजना का लाभ पहुंच सके। सुप्रियो ने कहा कि सरकार की इस लोकप्रिय योजना से बीजेपी पूरी तरह से बौखला गयी है। किसी भी योजना को लेकर गलतफहमी और भ्रम की स्थिति पैदा करना बीजेपी की पुरानी योजना रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी ये लोग कई स्थानों पर अनर्गल बातें फैला रहे हैं। सुप्रियो ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस योजना से लोग कमाई कर रहे हैं। मरांडी ने यहां तक कहा कि इस योजना के सहारे राज्य सरकार भी कमाई करने जा रही है। सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि यह बौखलाहट का ही द्योतक है। उन्होंने कहा, इस योजना से राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को हर साल 12000 रुपये सरकार देने जा रही है। कहा चूंकि सरकार अपने खाते से ये रुपये दे रही है, इसलिए इसमें सरकार की राशि खर्च होनी है। लेकिन बीजेपी के अंदर बौखलाहट इतनी बढ़ गयी है कि वो इस सच्चाई को भी समझने के लिए भी तैयार नहीं है।

    सुप्रियो ने आगे कहा कि बीजेपी ने पहले डेमोग्राफी को मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके झूठ के पिटारे की सच्चाई जल्दी ही जनता के सामने आ गयी। कहा कि इन लोगों ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे को छोड़ कर मजहबी उन्माद को अपना मुद्दा बनाने की कोशिश की। कहा कि जिस गेंद से वो खेल रहे थे, वो गेंद ही अब हवा में गायब हो चुकी है। कहा कि ऐसे माहौल में बीजेपी के पास मुद्दा नहीं होने से वो पूरी तरह से बौखलाहट में है। कहा कि उन्होंने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का भी विरोध किया था, जिससे लाखों महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर संबल मिला। रसोइया बहनों और आंगनबाड़ी बहनों को नियुक्तियां दी गयीं। राज्य में इसी तरह लाखों नियुक्तयां दी गयीं। ये सब बीजेपी को नहीं भा रहा है। ये सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर पूरी तरह से केंद्रित है। जनता इस बात की गवाह है। मंगलवार को सुप्रियो भट्टाचार्य पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसफल सरकार की असफल योजनाओं की है एक लंबी दास्तां: प्रतुल शाहदेव
    Next Article मुख्यमंत्री से झारखंड सचिवालय सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला
    shivam kumar

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version