Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को किया सम्मानित
    राज्य

    कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को किया सम्मानित

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को खजुहा कस्बा स्थित शहीद स्मारक बावनी इमली में काकोरी शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सचान ने महोत्सव में मौजूदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिजनों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही डाउन ट्रेन को क्रांतिकारियों ने लूटा था। इसी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का भी हमेशा सम्मान होता रहेगा। जिले के खजुहा कस्बे में स्थित बावन इमली शहीद स्मारक अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित 52 अमर शहीदों की शहादत को हमेशा याद दिलाता रहेगा। इन अमर शहीदों को अंग्रेजों ने इसी इमली के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया था। आज हम सभी लोग इनको नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

    बावन इमली शहीद स्मारक में कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा जिलाधिकारी फतेहपुर सी इंदुमती सहित तमाम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की मांग किया कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ न हो होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बावन इमली सहित स्मारक में काकोरी शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिलाधिकारी सी. इंदुमती, भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल के अलावा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल सहित तमाम लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उपस्थित लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उसकी देखभाल कर संरक्षित करने की अपील किया, जिससे लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहीदों के सम्मान में पीयू में निकाला गया साइकिल मार्च
    Next Article सीएएस को विनेश फोगाट मामले में ओलंपिक खेल समाप्त होने से पहले फैसला आने की उम्मीद
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version