Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर घटना के आरोपित संजय को लेकर प्रेसीडेंसी जेल में पहुंची सीबीआई
    राज्य

    आरजी कर घटना के आरोपित संजय को लेकर प्रेसीडेंसी जेल में पहुंची सीबीआई

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। महानगर कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कालेज की घटना के आरोपित संजय को लेकर सीबीआई रविवार को प्रेसीडेंसी जेल में पहुंची। इस मामले में आरोपित संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट आज होने के आसार है।

    सूत्रों के अनुसार सीबीआई के अधिकारी प्रश्नावली तैयार करके आरोपित संजय के साथ प्रेसीडेंसी जेल पहुंची है। इस बीच आरजी में हुई वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सीबीआई की 15 टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की। आरजी से इस्तीफा दे चुके प्रिंसिपल संदीप घोष के घर भी रविवार सुबह सीबीआई पहुंची। काफी देर इन्तजार करने के बाद संदीप बाहर आया। सुबह आठ बजे उसने दरवाजा खोला। इसके बाद अधिकारियों ने तलाश शुरू की। इसके अलावा सीबीआई ने आरजी के पूर्व सुपरिंटेंडेंट संजय वशिष्ठ के घर केस्टपुर और एक अन्य डॉक्टर देबाशीष सोम के घरों पर भी छापेमारी की।

    उल्लेखनीय है कि आठ अगस्त को युवा डॉक्टर की नाइट ड्यूटी थी। अगले दिन उनका शव सेमिनार हॉल से बरामद किया गया। घटना की जांच के बाद कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह परीक्षण सभी रहस्यों को सुलझा देगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर मामले का विरोध, प्रसिद्ध लेखक परिमल दे लौटाएंगे ‘बंगरत्न’  
    Next Article पुलिस ने 5 घंटे चलाया अभियान, 93 अभियुक्त गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version