Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – योजनाओं से जुड़े, दूसरों को भी प्रेरित करें
    -झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ कर प्रगति का नया रास्ता बनाने की अपील की
    -झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद निर्मल दा के योगदान और बलिदान को कभी भूल नहीं सकते
    आजाद सिपाही संवादताता
    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अमर शहीद निर्मल दा, एक ऐसी शख्सियत थे, जो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ रहे। अलग राज्य के लंबे समय तक चले संघर्ष में उनका योगदान कभी भूल नहीं सकते हैं। आज उनका बलिदान दिवस है। इस अवसर पर सभी अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के 37वें बलिदान दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्यवासियों के हित में कई ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाये हैं। सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनके बुढ़ापे की लाठी प्रदान की है। वहीं बुढ़ापे में कोई पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की है। ऐसे ही अनेकों योजनाएं हैं, जिसका सीधा फायदा इस राज्य के आदिवासी, दलित, गरीब, मजदूर किसान, महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके को हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ें। जिन्हें इन योजनाओं की जानकारी नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी देकर जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

    महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार संकल्पित
    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाएं आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये सम्मान राशि दी जायेगी। राज्य की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए इसके आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। महिलाएं आगे आयें और इस योजना से जुड़ कर अपनी प्रगति का एक नया रास्ता बनायें ।

    नौजवानों को बड़े पैमाने पर मिल रहा रोजगार:
    हेमंत ने कहा कि राज्य के नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में यहां ना तो नियुक्ति नियमावली ही बनी और ना ही नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस प्रयास किये गये। हमारी सरकार नियुक्ति नियमावली बना कर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही हैं। वहीं, निजी संस्थाओं और संस्थानों में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ।

    गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई पैसे की तंगी की वजह से प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत बच्चों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारे आदिवासी- दलित गरीब बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचें, इसी सोच के साथ हम अपनी योजनाओं को धरातल पर उतर रहे हैं।

    कार्यक्रम में थे मौजूद:
    इस कार्यक्रम में मंत्री चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सविता महतो, संजीव सरदार, समीर मोहंती और मंगल कालिंदी के अलावा झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्व अधिकारी किसी के मौखिक आदेश पर न करें काम
    Next Article बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय सीमा में घुसने का किया प्रयास, बीएसएफ ने वापस लौटाया
    shivam kumar

      Related Posts

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026

      मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

      June 14, 2026

      रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version