Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश की दो जेलों में झड़प और गोलीबारी, छह कैदियों की मौत
    दुनिया

    बांग्लादेश की दो जेलों में झड़प और गोलीबारी, छह कैदियों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया

    ढाका। बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब जेलों में मारकाट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में झड़प और गोलीबारी में छह कैदी मारे गए हैं। कई जेल मुलाजिम घायल हुए हैं। जेल अधिकारियों को जान बचाने के लाले पड़े हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में कैदियों और गार्डों के एक वर्ग के बीच झड़प के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई।

    अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर जिला जेल में गुरुवार दोपहर कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प में छह कैदियों की मौत हो गई। इस झड़प में जेलर और सात बंदीरक्षक घायल हो गए। मृत कैदियों के नाम अरमान, रेहान, श्यामल, फजले रब्बी बाबू, जसीम और राहत हैं। ये सभी जमालपुर सदर उपजिला के निवासी थे। जेलर अबू फत्ताह ने कहा है कि स्थिति पर काबू पाने के बाद कैदियों ने उन्हें बंधक बनाकर जेल से भागने की कोशिश की। कैदियों ने जेल के भीतर दो इमारतों, उनके कार्यालय और एक मुख्य द्वार में तोड़फोड़ की। इस दौरान 14 जेल प्रहरियों को बंधक बना लिया। आज दोपहर में चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में कैदियों और गार्डों के एक वर्ग के बीच झड़प के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। अब स्थिति सामान्य है। जेल में सेना, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी), पुलिस और अग्निशमन सेवा को तैनात किया गया है।

    उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार कैदियों और तीन जेल प्रहरियों को मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जमालपुर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमालपुर जिला जेल में वर्तमान में 669 कैदी हैं। इनमें से 100 सजायाफ्ता कैदी हैं। चैटोग्राम मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जब कैदियों के एक वर्ग ने प्रदर्शन किया और जेल के एक कमरे को तोड़ने की कोशिश की तो जेल गार्डों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनगालैंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
    Next Article वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार के लिए जेपीसी का गठन
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version