Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चतरा में सड़क निर्माण का ठेका बिहार के कॉन्टैक्टर को, ठेकेदारों के दस्तावेज कोई मायने नहीं रखते
    Top Story

    चतरा में सड़क निर्माण का ठेका बिहार के कॉन्टैक्टर को, ठेकेदारों के दस्तावेज कोई मायने नहीं रखते

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2024Updated:August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इडी कर चुकी है पूछताछ, वही अभियंता तय करता है काम
    -कल्याणी कंस्ट्रक्शन के पास मजबूत दस्तावेज भी नहीं
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री इरफान अंसारी के विभाग में जो कुछ हो रहा है, उस पर आप एकबारगी विश्वास नहीं कर सकते हैं। हर ठेका, पैरवी या पैसा पर तय हो रहा है। ठेकेदारों के दस्तावेज कोई मायने नहीं रखते। चतरा में कई अलग-अलग सड़क के निर्माण के लिए 12 करोड़ 36 लाख के पैकेज वाला टेंडर निकाला गया है। इसके लिए इश्तेहार भी जारी हुआ, लेकिन ठेका किसे मिलेगा, वह तय कर रहा है विभाग के कार्यपालक अभियंता राजकुमार टोप्पो। यह वही टोप्पो हैं, जिससे इडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। इस विभाग में अभियंता प्रमुख जयप्रकाश सिंह हैं। वे आंख मूंद कर बैठे हुए हैं। हुआ क्या है इसे सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं।

    चतरा में सड़क निर्माण के लिए जो निविदा आमंत्रित की गयी उसमें पांच ठेकेदारों ने निविदा पत्र भरा। इसमें नंदकिशोर सिंह प्राइवेट लि को रिजेक्ट कर दिया गया। बाकी के चार जय मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन प्रालि, जय मां अंबे प्रालि, एसके कंस्ट्रक्शन और कल्याणी कंस्ट्रक्शन बचे। ये चार क्वालीफाइ माने गये। क्वालीफाइ होने के बाद पांच से सात दिन की मोहलत इसलिए दी जाती है कि यदि उनके कागजात में कोई गड़बड़ी है तो लोग उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मंगलवार को कल्याणी कंस्ट्रक्शन को काम करने की स्वीकृति दे दी गयी। जबकि ठेकेदार उमेश कुमार सिंह ने कल्याणी कंस्ट्रक्शन के दस्तावेज पर सवाल खड़े किये थे।

    कल्याणी कंस्ट्रक्शन के जीएसटी का दो पेपर जमा नहीं है। सिविल टर्न ओवर के दस्तावेज भी नहीं हैं। इस कंस्ट्रक्शन को बिहार में ढेर सारा ठेका मिला हुआ है। इसी को गलत दस्तावेज के आधार पर चतरा का पैकेज एलाट कर दिया गया है। मंत्री इरफान अंसारी से इस मामले की जांच की गुहार लगायी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमर बाउरी ने पीजीटी में अभ्यर्थी काे 100 में मिले 252 नंबर की सीबीआई जांच की मांग की
    Next Article बंगाल से शराब लेकर जिले में प्रवेश करने के दौरान शराब तस्कर अनुप गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version