Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा घाटी से एक युवक का शव और एक घायल मिला
    झारखंड

    कोडरमा घाटी से एक युवक का शव और एक घायल मिला

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2024Updated:August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लठवहिया घाटी स्थित जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक घाटी में नौवां माइल के पास सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला।

    घायल युवक चतरा जिला के सिमरिया, धनगढ़ा निवासी आकाश कुमार (30) ने बताया कि दो दिन पहले हमलोगों का चतरा से अपहरण किया गया। उन्होंने कहा अपहरणकर्ताओ ने फिरौती की मांग की, फिरौती का पैसे नही देने पर शुक्रवार रात को हम दोनों को चाकू मारकर कोडरमा घाटी में अलग अलग जगह फेंक दिया।

    सुबह कोडरमा पुलिस को पता चला तो सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितवाहन उरांव और थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक का दो दिन पहले चतरा से अपहरण किया गया था। अपराधियों ने दोनो युवकों को मारकर कोडरमा घाटी में फेंक दिया जिसमें एक की जान बच गई। वहीं मृतक की पहचान चतरा जिला के सिमरिया धनगढ़ा निवासी हेमराज कुमार (32) के रूप में हुई है। घायल के अनुसार वे दोनों मृतक हेमराज के स्विफ्ट से रांची जा रहे थे। इसी दौरान दो युवती ने कार रुकवाकर लिफ्ट लिया। बाद में तीन युवक भी कार पर सवार हो गए और फिरौती के रूप में एक एक लाख मांगे। उनसे 30 हजार रुपये लिए भी और फिर मारकर कोडरमा घाटी में फेंक कर कर समेत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेता अमानत अली का 100 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
    Next Article युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version