Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा में जा सकते हैं झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई, हेमंत सोरेन बोले- पैसा ऐसी चीज है कि नेता इधर से उधर हो जाते हैं
    Jharkhand Top News

    भाजपा में जा सकते हैं झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई, हेमंत सोरेन बोले- पैसा ऐसी चीज है कि नेता इधर से उधर हो जाते हैं

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 19, 2024Updated:August 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने रविवार को JMM छोड़ने के संकेत दे दिए। आगे वो क्या करेंगे, ये अभी साफ नहीं है। रविवार की शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘JMM में मेरा अपमान हुआ है। सीएम रहते मैं बेहतर काम कर रहा था। मुझे हटाया गया। मुख्यमंत्री रहने के बावजूद मुझे बीच कार्यक्रम से बुला लिया गया। विधायक दल की बैठक में मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया।

    चंपाई ने अपने लेटर में यह भी लिखा ‘आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इसमें मेरे पास तीन विकल्प हैं। पहला, राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।’ हालांकि, उनका अगला कदम क्या होगा या किस पार्टी में शामिल होंगे। यह क्लियर नहीं किया है।

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने रविवार देर शाम एक्स पर लिखा ‘चंपाई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर ही रहेंगे…NDA परिवार में आपका स्वागत है…’।

    रविवार को बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा
    इससे पहले शनिवार को चंपाई ने सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव स्थित घर से JMM का झंडा हटाया। फिर दोपहर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा लिया।

    दोपहर 1 बजे चंपाई सोरेन विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। यहां मेरे बच्चे रहते हैं। मैं उनसे मिलने आता रहता हूं। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं।

    हेमंत बोले- ये लगातार विधायकों को तोड़ रहे
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “ये लोग (भाजपा) गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाते हैं और यहां के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों में जहर फैलाते हैं…समाज की बात तो छोड़िए, ये लोग (भाजपा) परिवार तोड़ने का काम करते हैं, पार्टियां तोड़ने का काम करते हैं। ये लगातार विधायकों को तोड़ रहे हैं। पैसा ऐसी चीज है कि नेताओं को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती…”

    JMM विधायक दशरथ गागराई ने किया खंडन

    आधी रोटी खा लेंगे, मगर गुरु जी के साथ रहेंगे…
    चंपाई सोरेन के साथ खरसावां से JMM विधायक दशरथ गागराई ने भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, दशरथ गागराई ने रविवार की दोपहर भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक शपथ पत्र जारी किया, जिसमें लिखा ‘राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी के साथ मेरे भाजपा में शामिल होने की खबर का खंडन करता हूं।

    मेरे बारे में मीडिया में भ्रामक खबर चलाई जा रही है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन जी के साथ दिल्ली जा रहा हूं। मैं इन खबरों का खंडन करता हूं। हम आधी रोटी खा लेंगे, मगर गुरु जी के मान सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे। JMM इस राज्य की माटी की पार्टी है और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी का सिपाही हूं।’

    कोलकाता में हुई भाजपा नेताओं से मुलाकात
    सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन शनिवार की शाम रांची से कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में ठहरे थे, जहां चंपाई की मुलाकत भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से हुई। फिर रविवार को कोलकाता से ही दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम विस्मा के डेनिश साइकिलिस्ट जोनास विंगेगार्ड ने टूर डी पोलोन जीता
    Next Article देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में मना रक्षाबंधन, भगवान को चढ़ाई गई वैदिक राखी
    shivam kumar

      Related Posts

      रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

      June 26, 2026

      दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट

      June 26, 2026

      तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

      June 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version