Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    Jharkhand Top News

    रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले मुख्य समारोह से पहले रिहर्सल का यह आखिरी दिन होता है, जिसमें सभी प्लाटून फुल ड्रेस रिहर्सल करते हैं। रांची में फूल ड्रेस रिहर्सल कमिश्नर की अगुवाई में किया गया।

    मोरहाबादी मैदान में स्वंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होना है। ऐसे में रांची कमिश्नर, डीसी और एसएसपी की निगरानी में सभी प्लाटूंस ने मंगलवार को फूल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में किस तरह से हर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उन सब का प्रेक्टिस किया गया। मसलन मंच पर मुख्य अतिथि और दूसरे वीआईपी गेस्ट के बैठने की जगह क्या होगी, मुख्य अतिथि द्वारा वीरता पदक से नवाजे गए पुलिस अफसरों को किस तरह से पदक प्रदान किया जाएगा, इन सब की प्रैक्टिस की गई।

    15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में झारखंड पुलिस के अलग-अलग विंग के अलावे इस बार बिहार पुलिस भी हिस्सा ले रही है। बिहार पुलिस के साथ साथ कुल 13 बटालियन परेड में हिस्सा लेंगी. जिनमें सीआईएसएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जेएपी 01, जेएपी 10, एसएसबी, एनसीसी, स्काउट, रांची पुलिस (महिला और पुरुष बटालियन) और होमगार्ड शामिल हैं।

    15 अगस्त को 9 बजे मोरहाबादी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडोतोलन करेंगे। मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में कोई त्रुटि ना रह जाए, इसके लिए मोरहाबादी मैदान 200 पुलिस बल के साथ साथ 50 से अधिक मजिस्ट्रेट के अलावा सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फूल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवा लिया गया है। मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में पदक से सम्मानित किए गए पुलिस अफसर और कर्मियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही एक नई परंपरा के तहत अब दूसरे राज्य की पुलिस भी परेड में हिस्सा लेना शुरू कर रही है। इसके तहत इस बार झारखंड में बिहार पुलिस परेड में हिस्सा ले रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस को लेकर होटल और लॉज में पुलिस ने की चेकिंग
    Next Article बहुचर्चित जज उत्तम आनंद हत्याकांड : दो सजायाफ्ता की अपील पर सुनवाई जारी, हाइकोर्ट ने लोअर कोर्ट से मांगी दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025

      करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश

      August 9, 2025

      भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version