Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिकवरी मोड में ग्लोबल मार्केट, निक्केई इंडेक्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा मजबूती
    बिजनेस

    रिकवरी मोड में ग्लोबल मार्केट, निक्केई इंडेक्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा मजबूती

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दुनिया भर के शेयर बाजार में सोमवार को मचे कोहराम के बाद आज ग्लोबल मार्केट से शांति के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान सोमवार को बड़ी गिरावट का शिकार हुए थे। वहीं, एशिया के बाजार भी कल की गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी करते नजर आ रहे हैं।

    पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। टेक कंपनियों के शेयर में 3 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। आर्थिक मंदी की आशंका के कारण अमेरिकी बाजार का मार्केट कैप एक झटके में 1.4 ट्रिलियन डॉलर कम हो गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 160.23 अंक यानी 3 प्रतिशत टूट कर 5,186.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 576.08 अंक यानी 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,200.08 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया‌। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 382.67 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,085.94 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हुए। एफटीएसई इंडेक्स 166.48 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,008.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 102.81 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,148.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 322.22 अंक यानी 1.86 प्रतिशत फिसल कर 17,339 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सोमवार को मचे हड़कंप के बाद आज एशियाई बाजार भी रिकवरी के मोड में नजर आ रहे हैं। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। सिंगापुर के स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट की वजह से स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,221.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 200 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,322 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.46 प्रतिशत उछल कर 16,775.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार मजबूती दिखाते हुए सोमवार को हुए नुकसान की पूरी भरपाई कर ली है। फिलहाल ये सूचकांक 3,157.96 अंक यानी 10.04 प्रतिशत की छलांग लगा कर 34,616.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 803.08 अंक यानी 4.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,633.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 106.06 अंक यानी 4.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,547.61 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,140.12 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत उछल कर 1,282.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 2,861.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
    Next Article 1,873 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version