Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर तुली है सरकार: बाबूलाल
    झारखंड

    झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर तुली है सरकार: बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 3, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रहे जबरन धर्मांतरण की वारदातों पर राज्य सरकार पर हमला बोला। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में दलित समुदाय का उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की दुहाई देनेवाले वाले और उनकी कांग्रेस पार्टी दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस-झामुमो की सरकार झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर तुली है। कहा कि गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में एक दलित महिला और उसके पति के साथ मारपीट, अभद्रता करते हुए जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया।

    जब महिला ने शिकायत दर्ज करायी, तो मुखिया पति शाहबान अंसारी ने दलित महिला पर जबरन सुलहनामा दाखिल करने का दबाव बनाया। साथ ही सामाजिक दंड देने और सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने की धमकी दी। कहा कि झारखंड में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिये झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं। श्री मरांडी ने कहा कि गिरिडीह जिला प्रशासन तत्काल पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करे और इस साजिश में संलिप्त लोगों को कड़ी कारवाई करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआकार ले रहा संजय सेठ की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का सपना
    Next Article दूरदर्शन ने लॉन्च किये 4 नए कार्यक्रम, सह्याद्री और राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version