रांची। ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से महाजलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया।

इस यात्रा में राज्यपाल रघुवर दास पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने बारीडीह नदी घाट से तीन किलोमीटर पैदल यात्रा कर सूर्य मंदिर में भोलेनाथ शंकर का जलाभिषेक किया। इस बीच रास्ते में रघुवर दास का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान पूरा शहर बोल बम के नारों से गूंज रहा था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version