Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आगाज तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन
    Top Story

    आगाज तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2024Updated:August 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संजीव विजयवर्गीय की राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक सफर का विमोचन

    -तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है, हर घर में लहराना चाहिए: संजय सेठ

    रांची। रांची के कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन बैंकेट हाल में रविवार को आगाज के तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक, रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के राजनीतिक सफर को संजोते हुए उनकी पुस्तक सफर का विमोचन किया गया। साथ ही संजीव विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के बीच तिरंगे का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और गणेश वंदना से हुआ।

    आगाज का यह आयोजन, जो तीन साल पहले संजीव विजयवर्गीय द्वारा प्रारंभ किया गया था, अब रांची के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस वर्ष के संस्करण में बच्चों और महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और देश के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहिए, क्योंकि ये बच्चों और युवाओं की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है। कितनी कुर्बानियां दी गयीं इस तिरंगे की रक्षा के लिए। इसलिए हम लोगों का भी फर्ज बनता है इसे सम्मान देने का। यही संदेश देने हम लोगों के बीच आये हैं। उन्होंने कहा कि रांची विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने लगभग बीस हजार तिरंगा बंटवाया है। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को तिरंगा लगाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

    आगाज में महिलाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया
    इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक, और बॉलीवुड, नागपुरी, खोरठा गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त, डांस (ग्रुप और सोलो), पेंटिंग प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने रांची के सांस्कृतिक जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर क्राइम के लिए कबूतरबाजी, पचास हजार का एक कबूतर
    Next Article जिन पर भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का कलंक लगा रही, वे हमारे भाई: डॉ इरफान
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version