रांची। दारोगा और वकील की हत्या पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर कठघरे में खड़ा किया। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की राजधानी में कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। राज्य की हेमंत सरकार में आज पुलिस, वकील, अधिकारी, महिला कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है। इसका नतीजा है कि अपराधी हत्या, बलात्कार, लूट, छिनतई को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में एक-एक कर कई आदिवासी युवाओं की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री चुप हैं। इससे पहले रांची की महिला दरोगा संध्या टोपनो, दुमका की महिला थाना की एक अधिकारी रूपा तिर्की, एक युवा आदिवासी सुभाष मुंडा के रुप में आदिवासी युवाओं को खो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version