Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धनबाद में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार, इडी और सीबीआई से मांगा जवाब
    Top Story

    धनबाद में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार, इडी और सीबीआई से मांगा जवाब

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चैनल के मालिक अरूप चटर्जी ने धनबाद के तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ कोयला के कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की थी। मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा इडी और सीबीआइ से भी जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसमें बेबुनियाद बातें कही गयी हैं। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर धनबाद से जुड़े कुछ अवैध कोयला कारोबारियों से जुड़ी स्टोरी चलायी थी, जिसके बाद धनबाद पुलिस ने उन पर कार्रवाई की।

    दरअसल, धनबाद में अरूप चटर्जी के खिलाफ कुछ एफआइआर दर्ज की गयी थी। दर्ज एफआइआर के आरोपों की वजह से अरूप चटर्जी को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में समझौता के आधार पर उन्हें कई मामलों में जमानत मिली है। अरूप चटर्जी ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर धनबाद के तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी और कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करते हुए याचिका दाखिल की है। अरूप चटर्जी की ओर से कहा गया है कि ये पुलिस अधिकारी धनबाद में कोयले के अवैध व्यापार में वसूली करते थे। उनके द्वारा जानबूझ कर इस मामले में उन्हें फंसाया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान के तहत तीन जिलों का किया दौरा
    Next Article शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव

      October 21, 2025

      भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा

      October 21, 2025

      मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजद नेताओं को धूर्त कहना आपत्तिजनक : कैलाश यादव

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
      • भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
      • एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
      • महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version