Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हिमंता बिस्वा सरमा को कहना चाहिए कि हम झामुमो और हेमंत का मुकाबला नहीं कर सकते : सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    हिमंता बिस्वा सरमा को कहना चाहिए कि हम झामुमो और हेमंत का मुकाबला नहीं कर सकते : सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा पर किया पलटवार, पूछा
    किसान आंदोलन क्या पाकिस्तान में हुआ था, 180 एफआइआर दर्ज हुई थीं
    रांची। जेएमएम महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा बिना जानकारी के झारखंड में कानून सिखाने आ गये हैं। उन्हें बताना चाहिए कि किसान आंदोलन क्या पाकिस्तान में हो रहा था। ये वहीं हिमंता हैं, जिनकी पार्टी ने किसान आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दीं। कंटीले तार और कंक्रीट के बैरियर लगा दिये। हिमंता बिस्वा सरमा तब कहां थे। उन्हें याद दिला दूं कि किसान आंदोलन के समय दिल्ली में 42 केस दर्ज किये गये। वहीं, हरियाणा में 138 केस दर्ज किये गये। कुल मिला कर एक आंदोलन में 180 एफआइआर दर्ज किये गये। नामजद और लाखों अज्ञात के नाम पर केस दर्ज किये गये। दरअसल हिमंता को ये कहना चाहिए था कि हम डरे हुए हैं। हम जेएमएम का मुकाबला नहीं कर सकते। हम हेमंत सोरेन का मुकाबला नहीं कर सकते।

    भाजपा डरी हुई है
    सुप्रियो ने कहा कि इस साल चार राज्यों में चुनाव होने हैं। इसमें एक झारखंड भी है। पहले जम्मू-कश्मीर को विभाजित किया गया। लोकतंत्र को चोट पहुंचायी गयी। अब सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने पर वहां चुनाव कराये जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गयी है। इस बीच हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आयोग से हरियाणा में एक तारीख को होनेवाले चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब केंद्र में काबिज सत्तारूढ़ दल का नेता ही चुनाव की तिथि बदलने की मांग कर रहा है। इसका कारण ये है कि बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी आज आतंकित है। बीजेपी लोगों के सामने आने से डर रही है। इसलिए चुनाव को स्थगित या टालना चाहती है। कहा कि इसका असर झारखंड में भी दिखायी पड़ा है। यहां 23 तारीख को इन्होंने एक रैली की। इस रैली में बीजेपी से संबंध रखने वाले तमाम उपद्रवी शामिल थे। इन्होंने राज्य के सुरक्षाकर्मी और पुलिस प्रशासन पर जानलेवा हमला किया। ऐसे लोगों को आंसू गैस के गोले छोड़ कर नियंत्रित किया गया। ये लोग दस्ताने पहन कर आये थे और कटर अपने साथ लेकर आये थे। इन उपद्रवियों की ओर से पत्थर फेंके गये। पुलिसकर्मियों की हत्या करने की नीयत से पत्थर फेंके गये। कहा कि इसका वीडियो सभी के पास है।

    इनकी बौखलाहट साफ दिख रही है
    जेएमएम नेता ने कहा, दरअसल ये इनकी बौखलाहट है। इनकी बौखलाहट रविवार को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान में भी नजर आयी। बीजेपी अब राजनीतिक तौर पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। सुप्रियो ने कहा कि कल हिमंता एक प्रेस वार्ता में घंटों मिला कि नहीं मिला कि नहीं.. करते रहे। ये राजनीतिक लड़ाई है। साथ ही कहा कि उन्होंने पुलिस की ओर से दर्ज की गयी प्राथमिकी का जिक्र किया और आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में प्राथमिकी दर्ज कराने के पीछे जेएमएम का हाथ है। उनका कहना था कि जेएमएम प्राथमिकी दर्ज करा कर बीजेपी की आवाज को दबाना चाहता है। सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी की सरकारें विरोध करने पर बिना एफआइआर दर्ज कराये घरों को ढ़ाह देती है। और यहां ये लोग एफआइआर से डर गये।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनदी में गिरी बस को आठ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया
    Next Article 28 अगस्त को सीएम सरायकेला में मंईयां सम्मान योजना की देंगे सौगात
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version