Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»अपनी बहन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखकर भावुक हुए ऋतिक रोशन
    मनोरंजन

    अपनी बहन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखकर भावुक हुए ऋतिक रोशन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हाल ही में एक फिल्म में नजर आई हैं। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी बहन को बड़े पर्दे पर देखने के बाद उनकी तारीफ की है। पश्मीना की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखने के बाद ऋतिक काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने पश्मीना के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसके साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ऋतिक ने पश्मीना की अपार क्षमता की सराहना की और कहा कि उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

    ऋतिक रोशन ने पश्मीना पर पूरा भरोसा जताया और लिखा कि वह भविष्य में बहुत कुछ हासिल करेंगी, खासकर ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में उनका डेब्यू बहुत अच्छा है। ऋतिक ने आगे कहा कि पश्मीना की एक अनोखी शैली है जिसे वह जानते हैं और अगर वह इसे खुद समझती है, तो वह अपनी शैली को और भी आगे बढ़ा सकती है। ऋतिक की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पश्मीना को बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

    ऋतिक की बहन ने की बड़ी सराहना
    पश्मीना रोशन की डेब्यू फिल्म की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। पश्मीना रोशन ने अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क-विश्क’ की सीक्वल फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन भी काफी उत्साहित थे। पश्मीना को उनके डेब्यू के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके प्यारे डुग्गू भैया यानी ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट लिखा था। ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट में लिखा, ‘पश्मीना, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। आप अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आपकी चमक को और भी अधिक बढ़ता हुआ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। आपकी इच्छाशक्ति आपको बहुत आगे तक ले जाएगी।’

    कौन हैं पश्मीना रोशन?
    पश्मीना रोशन रोशन लाल नागरथ की पोती, राकेश रोशन की भतीजी, राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं। राकेश रोशन के छोटे भाई राजेश रोशन पेशे से एक भारतीय संगीत निर्देशक और संगीतकार हैं। उन्होंने 70 के दशक से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है। फ़िल्मफ़ेयर ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार से भी सम्मानित किया। उनकी मुख्य अभिनेत्री पश्मीना एक प्रशिक्षित बॉलीवुड क्लासिकल डांसर हैं। वह अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। वह अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली डांस अकादमी को किया लॉन्च
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उलझ का बुरा हाल, 3 दिन में 5 करोड़ रुपये का कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version