Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीली बनी हुई है भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था : एनसीएईआर
    बिजनेस

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीली बनी हुई है भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था : एनसीएईआर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के र्मोचे पर अच्‍छी खबर आई है। वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है। लेकिन कुछ उच्च आवृत्ति संकेतकों में नरमी के कारण परिदृश्य नरम प्रतीत होता है। राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) ने जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

    एनसीएईआर ने अगस्‍त महीने के लिए जारी मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (खाद्य और गैर-खाद्य दोनों) की बैंक ऋण वृद्धि जून, 2024 में कम हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्तिगत ऋण वृद्धि और सेवा क्षेत्र के लिए बैंक लोन में कमी आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई, 2024 में विनिर्माण और सेवाओं के लिए क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) में मामूली गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसकी विस्तारवादी गति बनी रही। हालांकि, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और प्रमुख उद्योगों के लिए आईआईपी में वृद्धि जून 2024 में कम हुई है।

    आर्थिक थिंक टैंक एनसीएईआर की जारी समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुख्‍य महंगाई जुलाई 2024 में घटी है, जिसका मुख्य कारण खाद्य मुद्रास्फीति में कमी आना है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्य रूप से खाद्य मुद्रास्फीति में कमी के कारण जुलाई, 2024 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में भी गिरावट आई है। इसमें यह भी कहा गया है कि जुलाई, 2024 में वस्तु व्यापार घाटा बढ़ गया, जबकि सेवा व्यापार अधिशेष में क्रमिक रूप से वृद्धि हुई है।

    उल्लेखनीय है कि एनसीएईआर देश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा एक स्वतंत्र तथा गैर-लाभकारी आर्थिक नीति अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्‍थापना 1956 में हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस कैप लगाकर रौब झाड़ रहा युवक गिरफ्तार
    Next Article गौतम अडाणी का परिवार देश की सबसे अमीर फेमिली बना, अंबानी परिवार को पीछे छोड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व खाद्य भारत शिखर सम्मेलन: पहले दो दिनों में 1 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

      September 27, 2025

      स्टॉक मार्केट में जीके एनर्जी की प्रीमियम लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      September 26, 2025

      सर्राफा बाजार में सोेने की घटी चमक, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर, दक्षिण अमेरिकी देशों का करेंगे दौरा
      • दुर्गा पूजा से पहले मूर्तियों पर हमले, हिन्दू संगठनों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
      • चीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत
      • शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश
      • ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 अरब डॉलर की सहायता पर रोक की अनुमति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version