Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»गौतम अडाणी का परिवार देश की सबसे अमीर फेमिली बना, अंबानी परिवार को पीछे छोड़ा
    बिजनेस

    गौतम अडाणी का परिवार देश की सबसे अमीर फेमिली बना, अंबानी परिवार को पीछे छोड़ा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अडाणी समूह के चेयमैन एवं जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी का परिवार रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) प्रमुख मुकेश अंबानी के परिवार को पीछे छोड़कर देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है। हुरुन इंडिया ने 2024 की जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

    हुरुन इंडिया की 2024 के लिए जारी अमीरों की सूची के मुताबिक 11.6 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 62 वर्षीय गौतम अडानी और उनके परिवार ने मुकेश अंबानी के परिवार को पीछे छोड़ते हुए अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपये है। अंबानी परिवार की संपत्ति में एक साल में इसमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    हुरुन इंडिया की ये रिपोर्ट 31 जुलाई, 2024 तक संपत्ति की गणना के आधार पर है। इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल भारत में प्रत्‍येक 5 दिन में एक नया अरबपति बना है। अडाणी परिवार ने अपनी कुल संपत्ति में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपये जोड़ा है। गौतम अडाणी का परिवार हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची 2024 में शीर्ष स्‍थान पर है, उनकी संपत्ति में 95 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अब 11,61,800 करोड़ रुपये है। सूची के मुताबिक पिछले पांच साल में गौतम अडाणी ने शीर्ष 10 में सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि दर्ज की है, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद की चुनौतियों के बावजूद 10,21,600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज हुई।

    मुकेश अंबानी का परिवार हुरुन इंडिया अमीरों की सूची 2024 में 1,014,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और उनका परिवार सूची में 314,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, वैक्सीन के निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस एस. पूनावाला का परिवार 2,89,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं, उसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी 2,49,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्‍थान पर हैं।

    हुरुन इंडिया रिच 2024 सूची ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अमीरों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पहली बार इस सूची ने 1,500 का आंकड़ा पार किया है। इस रिपोर्ट में 1,539 ऐसे उल्लेखनीय व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीली बनी हुई है भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था : एनसीएईआर
    Next Article बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में खोली शाखा, चीफ जस्टिस ने किया उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 22, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version