Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय विदेश सचिव ने उप प्रधानमंत्रियों, विदेश और गृह मंत्री से की मुलाकात
    दुनिया

    भारतीय विदेश सचिव ने उप प्रधानमंत्रियों, विदेश और गृह मंत्री से की मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। दो दिनों के नेपाल भ्रमण पर रहे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा चार महत्वपूर्ण मंत्रियों से मुलाकात की है। मिस्री ने सोमवार को नेपाल के दोनों उप प्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह और विष्णु पौडेल से मुलाकात की है। इनमें प्रकाशमान सिंह शहरी विकास मंत्रालय में हैं जबकि पौडेल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री डा आरजू राणा देउवा और गृहमंत्री रमेश लेखक से भी मुलाकात की है।

    मिस्री ने आज सुबह उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह से मुलाकात की। मिस्री ने उपप्रधानमंत्री को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना दी और उनके मंत्रालय के कामों में भारत सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। प्रकाशमान सिंह ने कहा कि विदेश सचिव के साथ शहरी विकास, वेस्ट मैनेजमेंट, बागमती और विष्णुमती नदी की सफाई के बारे में बातचीत हुई और इस पर नेपाल–भारत मिल कर आगे बढ़ेंगे।

    इसी तरह विदेश सचिव ने दूसरे उप प्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री विष्णु पौडेल से उनके दफ्तर में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भारत की तरफ से दी जा रही आर्थिक तथा विकास सहायता, चालू आयोजना की तीव्रता, दोनों देशों के बीच के आपसी संबंध पर चर्चा हुई। पौडेल ने बताया कि भारत की तरफ से हाल ही में शुरू किए गए हाई इम्पैक्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्रति परियोजना को 20 करोड़ रुपये देने का प्रावधान जल्द से जल्द शुरू करने की बात हुई है।

    भारतीय विदेश सचिव ने आज ही गृहमंत्री रमेश लेखक से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा से लेकर इंटेलिजेंस शेयरिंग पर और अधिक मिल कर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। गृहमंत्री ने बताया कि नेपाल ने सुरक्षाबलों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आने वाले दिनों में पुलिस एकेडमी, सशस्त्र प्रहरी एकेडमी के निर्माण के लिए भारत का सहयोग निरंतर जारी रहने की बात कही गई है।

    अपने दौरे के अंतिम चरण में विदेश सचिव ने विदेश मंत्री डा आरजू राणा देउवा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रहे विवादित मुद्दों को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने पर सहमति बनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 13 अगस्तः अहिल्याबाई ‘महारानी’ ही नहीं, न्याय की देवी भी हैं
    Next Article लाल रंग का सूटकेस खुलते ही उड़ गये पुलिस वालों के होश, 50 लाख कैश के साथ शख्स गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version