Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विक्टोरिया पार्क जेल में बंद किए थे भारतीय सैनिक
    राज्य

    विक्टोरिया पार्क जेल में बंद किए थे भारतीय सैनिक

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। मेरठ में 1857 की क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण स्थल विक्टोरिया पार्क है। यहां पर अंग्रेजों के समय जेल होती थी और उसमें अंग्रेजों ने विद्रोह करने वाले भारतीय सैनिकों को बंद किया था। दस मई को इस जेल पर ही हमला करके भारतीय सैनिकों को छुड़ाया गया था और अंग्रेजों को मारने के बाद सैनिकों ने दिल्ली की ओर कूच किया था।

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केके शर्मा के अनुसार, दस मई 1857 की क्रांति एक सुनियोजित स्वतंत्रता संग्राम था। यह तय समय से पहले हो गया था। मेरठ की क्रांतिधरा में इस स्वतंत्रता संग्राम के अनेक स्थल आज भी मौजूद है। मौजूदा विक्टोरिया पार्क में अंग्रेजों के समय में जेल थी। हालांकि आज यहां पर भामाशाह क्रिकेट ग्राउंड, क्रिकेट एकेडमी, बैडमिंटन एकेडमी, प्रोफेसर्स क्वार्टर्स आदि बन गया है। इस जेल में ही अंग्रेजों ने चर्बी लगे कारतूस चलाने से इनकार करने वाले 85 भारतीय सैनिकों को बंद किया था। इन सैनिकों को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अन्य भारतीय सैनिकों ने विद्रोह करके विक्टोरिया पार्क जेल पर हमला किया था। जेल में बंद भारतीय सैनिकों की बेड़ियां काटकर आजाद कराया था। आजाद होते ही इन सैनिकों ने बंदूकें उठा ली और मेरठ में अंग्रेजों को मार गिराया।

    मेरठ से दिल्ली के लिए किया था कूच
    मेरठ में क्रांतिकारियों ने अपना झंड़ा फहराने के बाद दिल्ली के लिए कूच कर दिया। इसके बाद दिल्ली के लालकिले पर अपना परचम फहरा दिया। मेरठ से उठी क्रांति की यह ज्वाला देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई और अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीयों ने हथियार उठा लिये।

    विक्टाेरिया पार्क में अंकित है सैनिकाें के नाम
    जिन 85 क्रांतिकारियों ने भारत को आजाद कराने में प्रथम भूमिका निभाई थी, उन आजादी के मतवालों के नाम विक्टोरिया पार्क की जेल के स्थान पर बने स्मारक पर अंकित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन सभी अमर वीर क्रांतिकारियों को यहां पहुंच कर नमन कर चुके हैं।

    क्रांति का गवाह है काली पलटन मंदिर
    मेरठ कैंट स्थित सिद्ध औघड़नाथ महादेव मंदिर को अंग्रेजों के समय काली पलटन कहा जाता था। इस मंदिर में भारतीय सैनिकों की गहरी आस्था और इसी कारण इस मंदिर को काली पलटन कहा जाने लगा। 1857 की क्रांति के समय इस मंदिर में ही बैठकर क्रांतिकारी गुप्ता मंत्रणा करते थे। आज भी शिवरात्रि और महाशिवरात्रि को लाखों कांवड़िये इस मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजमगढ़ में डीएलएड की परीक्षा में नकल, प्रधानाचार्य समेत 12 गिरफ्तार, 18 लाख रुपये बरामद
    Next Article दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में मदरसों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version