रांची। झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराने वाले आज तिरंगे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के नाम पर अंबानी की जियो कंपनी मोबाइल कॉलर ट्यून के जरिये जो संदेश दे रहा है वो लोगों को इरिटेट और पागल कर रहा है। इससे अच्छा होता कि गरीबों के उत्थान के लिए कोई संदेश भेजा जाता।

मोबाइल के जरिये जो संदेश दिया जा रहा है उसका प्रदेश बीजेपी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की देश की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं रही है न उनके लोग इसमें शहीद हुए हैं। ऐसे लोग आज देश के नकली हितैषी बनकर लोगों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या पहले तिरंगे का सम्मान नहीं हुआ है। तिरंगे का असली सम्मान तो कांग्रेसियों ने किया है। कांग्रेस का इतिहास देश के लिए समर्पित रहा है जबकि उस इतिहास में बीजेपी कहीं नजर नहीं आयेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version