Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य में सैकड़ों साल से रहनेवाले लोगों को बाहरी कहना और घुसपैठियों से उनकी तुलना ठीक नहीं: सरयू राय
    झारखंड

    राज्य में सैकड़ों साल से रहनेवाले लोगों को बाहरी कहना और घुसपैठियों से उनकी तुलना ठीक नहीं: सरयू राय

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण किये जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रदेश जदयू कार्यालय रांची में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास मौजूद रहे। जदयू के प्रदेश पदाधिकारीगण, विभिन्न ज़िलों के अध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अंग्वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सरयू राय का अभिनंदन किया।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सरकार असली मुद्दों से भटका रही है और भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश की सरकार ने लोक कल्याण के लिए  किन कार्यों को किया है, इसकी चर्चा से सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि सौ – सवा सौ साल से जो लोग राज्य में रह रहे हैं और कार्य कर रहे हैं, उन्हें बाहरी कहना और उनकी तुलना घुसपैठियों से करना ठीक नहीं है। साथ ही कहा कि पार्टी संगठन को मज़बूत करने में जहां उनके योगदान की आवश्यकता होगी, वह तैयार हैं।

    खीरू महतो ने कहा कि सरयू राय के आने से पार्टी का एक विधायक प्रदेश में हो गया है। श्री राय पार्टी के नेता तो हैं ही, साथ ही मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के परम मित्र भी। हमें झारखण्ड में सरयू राय जैसे मज़बूत और वरिष्ठ नेता मिला है, वह हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। हम दोनों का सामूहिक प्रयास है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे।

    मौक़े पर जदयू नेता श्रवण कुमार, सागर कुमार, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, दुष्यंत पटेल, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, आशा शर्मा, आशा सोनी, रमाकान्त मण्डल, अखिलेश राय, प्रदीप महतो, बिगा मिंज, राजू महतो, मनोज दुबे, राजनारायण पटेल, अशोक शर्मा, अनुराधा शर्मा, रुद्रकांतलाल दास, उदय सिंह, हारून रसीद, धनलाल दुबे, महेश्वर चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमीरजापुर के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
    Next Article भाजपा की युवा जन आक्रोश रैली के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में लगायी निषेधाज्ञा
    shivam kumar

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version