रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (पूर्व में जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो को झारखंड हाइकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इससे पहले 18 जून को रांची सिविल कोर्ट ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद 18 जुलाई को उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत के लिए झारखंड हाइकोर्ट में गुहार लगायी थी। जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है। वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

