Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव; दिल्ली में कांग्रेसियों की बैठक: गठबंधन में हिस्सेदारी बढ़ाने की चाह
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव; दिल्ली में कांग्रेसियों की बैठक: गठबंधन में हिस्सेदारी बढ़ाने की चाह

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 13, 2024Updated:August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गया है। पार्टी के जिला स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक लगातार बैठकों और रणनीति बनाने का दौर जारी है। आज भी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।

    इस बैठक में वे तमाम अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें झारखंड में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित तमाम अधिकारी बैठक में शामिल हैं।

    हिस्सेदारी और उम्मीदवारी को लेकर चर्चा
    जानकारी के मुताबिक आज की बैठक को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि पदाधिकारी राज्य में महागठबंधन में हिस्सेदारी और उम्मीदवारी की चर्चा करेंगे। चर्चा इस बात की है कि कांग्रेस महागठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। पार्टी पिछली बार की तुलना में दो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से कर सकता है।

    जानकार इस पीछे का तर्क देते हैं कि गोड्डा से पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और हजारीबाग के मांडू से विधायक रहे जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में हैं। इस आधार पर उनकी दावेदारी इन दोनों ही सीटों पर है। बता दें कि पिछले चुनाव में इन सीटों पर झामुमो ने प्रत्याशी उतारे थे।

    उम्मीदवारी के लिए मांगे जा रहे आवेदन
    इधर, झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नेताओं से झारखंड कांग्रेस ने आवेदन मांगा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने को इच्छुक नेता अपने विधानसभा सीट वाले जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पास आवेदन पत्र और बायोडाटा जमा करेंगे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सभी जिला प्रमुख को इसे लेकर मार्गदर्शित किया है। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ विस्तृत जानकारी, पार्टी के आह्वान पर समय समय पर हुए कार्यक्रम, संगठन विस्तार में भूमिका आदि की जानकारी 15 दिनों के अंदर जमा करना होगा।

    इस तरह होगा उम्मीदवारों का चयन
    जिला से प्राप्त आवेदनों को तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसके बाद यह कमिटी पार्टी के समय समय पर विभिन्न मुद्दों पर हुए कार्यक्रम में सहभगिता, सदस्यता अभियान में उनका परफॉरमेंस के साथ साथ विनिबिलिटी की कसौटी पर परख कर नाम फाइनल करेगी। इधर पार्टी की ओर से सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जनता के हितों के संदर्भ में कांग्रेस के दृष्टिकोण से उन्हें पूरी तरह अवगत कराएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में अल्पसंख्यक  हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया गया विरोध
    Next Article धनबाद में कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह के आवास पर इडी की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version