Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जुडको: नगर विकास मंत्री के साथ वार्ता में नहीं बनी बात, हड़ताल जारी
    Top Story

    जुडको: नगर विकास मंत्री के साथ वार्ता में नहीं बनी बात, हड़ताल जारी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जुडको अधिकारियों-कर्मियों की लगातार छठे दिन की हड़ताल से जुडको से संचालित लगभग सभी योजनाओं का काम प्रभावित हो गया है। शहरी विकास की योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालांकि सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद राज्य के नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन के साथ उनके आवास में जुडको के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मंत्री आवास में हुई वार्ता में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। विभागीय मंत्री ने वेतन बढ़ोतरी के मसले पर पदाधिकारी से बात करने की जरूर बात कही। जुडको के पदाधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाने के बाद वापस फिर कचहरी स्थित कार्यालय लौट गये और कॉन्फ्रेंस हॉल में एक साथ फिर से हड़ताल पर बने रहने का संकल्प लिया। बता दें कि जुडको के कर्मी वेतन-मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर काम ठप किये हुए हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के बाद से ही उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिस वजह से हताशा का माहौल है। जबकि, जुडको के माध्यम से शहरी विकास के अधिकांश काम हो रहे हैं।

    इन योजनाओं का काम फंसा
    हजारीबाग और देवघर सेप्टेज का काम 31 अगस्त तक पूरा करा कर इसका उद्घाटन सितंबर तक कराने की योजना है। गुमला एवं सिमडेगा नगर परिषद में फिस्कल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 31 अगस्त तक पूरा कराने का लक्ष्य है। निर्माण ठोस अपशिष्ट प्लांट के काम मे तेजी लाने का निर्देश है। शहरी आजीविका मिशन के कार्यों को 30 सितंबर तक कराने का निर्देश दिया गया है। एरिया लेवल फेडरेशन के शतप्रतिशत लक्ष्य को 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा गया है। पीएम आवास योजना शहर के छत स्तर तक बने घरों को 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसी तरह कांटाटोली फ्लाईओवर, रविंद्र भवन ओर ट्रांसपोर्ट नगर योजना का काम भी प्रभावित हो गया है। योजनाओं की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में जलजमाव को लेकर एक्टिव हुए CM नीतीश, लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश
    Next Article रांची नगर निगम के नये प्रशासक संदीप सिंह ने संभाला पदभार
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version