सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा के विजय नगर चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद किया गया है। मंगलवार की सुबह चाय बागान के श्रमिकों ने नाले में तेंदुए के शव को देखा। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। वन कर्मियों के अनुसार, सुबह हाथीघिसा के विजय नगर चाय बागान के एक नंबर सेक्शन के नाले से तेंदुए के एक शावक का शव बरामद किया गया है।यह पता नहीं चल पाया है कि तेंदुए की शौक की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम के बाद यह साफ़ हो जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version