रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक प्रदेश संगठन सचिव महाशन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित थे। सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशेष सीटों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश संगठन सचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी महाशन मुर्मू ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता को झामुमो और भाजपा दोनों ठगती आ रही है। बैठक में निशाकर मंडल, काजी सदर आलम, बाबूसन मरांडी, शंकर शर्मा, महाबीर मुर्मू, अमापद बाउरी, दीनबंधु बाउरी, सुधीर मुर्मू, ओलिता मरांडी, जानकी मरांडी, रामप्रसाद मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version