रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

मुलाकात के दौरान अलका लांबा ने मुख्यमंत्री से राज्य की महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। महिला आयोग का गठन करने, महिला थानों का गठन, सरकारी और निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत महिला को आरक्षण देने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने, मनरेगा महिला खेती मजदूर को लाभ कार्ड देने सहित अन्य मांग रखी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version