Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर कांड के खिलाफ अब कोलकाता में सड़कों पर उतरे इंजीनियर
    राज्य

    आरजी कर कांड के खिलाफ अब कोलकाता में सड़कों पर उतरे इंजीनियर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने कोलकाता के इंजीनियर समुदाय में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के खिलाफ आज शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बीमा सर्वेयर और हानि मूल्यांकनकर्ता संघ के सदस्य भी शामिल हुए।

    कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने वाई चैनल पर एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराया। इन प्रदर्शनकारियों में बिमान बनर्जी, तनमय सरकार, बिश्वनाथ कर्मकार, किशोर कुमार नाथ, अयन दत्ता, मानवेंद्र चटर्जी, सौगत रॉय, और बिप्लब कुमार बिशाल प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी ने वाई चैनल से महात्मा गांधी की मूर्ति तक मार्च किया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। महात्मा गांधी की मूर्ति के पास इन्होंने नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस घृणित अपराध के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है और वे इसे लेकर चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    प्रदर्शन के दौरान, कई लोगों ने बैनर और पोस्टर के साथ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी समुदायों ने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है इसलिए हम इंजीनियर समुदाय के लोग भी पीछे नहीं थे। महात्मा गांधी की मूर्ति के पास उनका यह शांति पूर्ण प्रदर्शन कुछ देर तक चला और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर पीड़िता का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए शुभेंदु ने की गहन जांच की मांग
    Next Article ट्रेन के डिब्बे के नीचे से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप
    shivam kumar

      Related Posts

      रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

      July 2, 2025

      बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

      July 2, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version