Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में सक्रिय तीन बड़े उग्रवादी संगठनों में बचे सिर्फ सात बड़े उग्रवादी
    Top Story

    झारखंड में सक्रिय तीन बड़े उग्रवादी संगठनों में बचे सिर्फ सात बड़े उग्रवादी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024Updated:August 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में भाकपा माओवादी के अलावा कई छोटे-बड़े उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। इन उग्रवादी संगठनों में तीन उग्रवादी संगठनों के प्रमुख हैं। इनमें टीपीसी, पीएलएफआइ और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन शामिल हैं। तीनों उग्रवादी संगठन समय-समय पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर झारखंड पुलिस को चुनौती देने का काम करते रहे हैं।

    तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं
    इस दौरान तीनों उग्रवादी संगठनों के कई छोटे-बड़े उग्रवादी पकड़े गये हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गये हैं। वर्तमान में हालात यह है कि इन उग्रवादी संगठनों में सिर्फ सात बड़े उग्रवादी बचे हैं। इनमें टीपीसी के तीन, पीएलएफआइ के एक और जेजेएमपी के तीन उग्रवादी शामिल है।

    झारखंड पुलिस और एनआइए के रडार पर ब्रजेश गंझू और आक्रमण गंझू
    10 लाख के इनामी भीखन गंझू की गिरफ्तारी और मुकेश गंझू के सरेंडर करने के बाद, टीपीसी में सिर्फ तीन बड़े इनामी उग्रवादी बचे है। इनमें 25 लाख का इनामी ब्रजेश गंझू और 15 लाख का इनामी आक्रमण गंझू और 10 लाख का इनामी आरिफ उर्फ शशिकांत शामिल है। झारखंड पुलिस और एनआइए के रडार पर टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, आक्रमण गंझू भी है।

    पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के खिलाफ झारखंड पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान जिदन गुड़िया, शनिचर सुरीन समेत कई इनामी उग्रवादी मारे गये हैं। सुप्रीमो दिनेश गोप समेत कई इनामी उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं। वर्तमान में पीएलएफआइ संगठन में सिर्फ एक बड़ा उग्रवादी 15 लाख का इनामी मार्टिन केरकेट्टा बचा हुआ है।

    जेजेएमपी में बचे सिर्फ तीन बड़े उग्रवादी
    जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में सिर्फ तीन बड़े उग्रवादी बचे हैं। इनमें दस लाख का इनामी जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा, पांच लाख का इनामी लवलेश गंझू और पांच लाख का इनामी रविंद्र यादव शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने जम्मू-कश्मीर विस चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
    Next Article पीसीआई प्रमुख ने सुलभता भागीदार के प्रावधान की सराहना की, कहा-दिव्यांग खिलाड़ियों का दर्द समझा गया
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version