Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»होमगार्ड जवानों की सैलरी दोगुना करने की तैयारी, जल्द निर्णय
    Top Story

    होमगार्ड जवानों की सैलरी दोगुना करने की तैयारी, जल्द निर्णय

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2024Updated:August 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। होमगार्ड जवानों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लगभग दोगुना से अधिक मानदेय बढ़ेगा। सब कुछ ठीक रहा, तो अगली कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि गृह विभाग ने इस संबंध में फाइल तैयार कर कैबिनेट भेजा था, लेकिन मुख्य सचिव स्तर से यह कहकर संचिका लौटायी गयी थी कि विमर्श और विस्तृत अध्ययन के बाद ही इस पर निर्णय लिया जायेगा। इस वजह से सात अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव नहीं आ सका। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में होमगार्ड जवानों को 15000 रुपये मानदेय मिलता है, इसे बढ़ाकर अब 32,600 रुपये तक किया जायेगा। अब नये सिरे से कैबिनेट सचिव स्तर से इस फाइल को बढ़ा दी गयी है। इस पर अब सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। इसका लाभ पहले काम कर रहे 19 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों को मिलेगा। साथ ही नये बहाल हुए जवानों को भी इसका लाभ दिया जायेगा।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में होगा निर्णय
    सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2024 को होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह समान काम, समान वेतन देने के हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया था। इससे होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समान वेतन का रास्ता साफ हो गया था। बता दें कि होमगार्ड जवान अजय प्रसाद और अन्य ने पुलिसकर्मियों के समान वेतन और अन्य लाभ के लिए झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। कहना था कि होमगार्ड का पोस्ट सिविल पोस्ट है, क्योंकि वह पुलिसकर्मियों की तरह ड्यूटी करते हैं। इसलिए नियमित पुलिसकर्मियो की तरह ही उन्हें लाभ दिया जाये। हालांकि, सरकार ने इस आदेश के खिलाफ हाइकोर्ट की खंडपीठ में अपील की। बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेरिस ओलंपिकः जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, पाकिस्तान के खाते में स्वर्ण
    Next Article इंडो डेनिश टूल रूम, जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार समेत तीन की अग्रिम जमानत पर हाइकोर्ट से मिली राहत, दो सप्ताह में इडी कोर्ट में दाखिल करना होगा बांड
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version