रांची। मोरहाबादी स्थित एकलव्य हॉकी हॉस्टल को नया रंग रूप दिया जाना है। इसके लिए साझा (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ झारखंड, खेल विभाग, झारखंड) ने पहल की है। साझा की ओर से इसके लिए टेंडर नोटिस भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक एकलव्य हॉकी हॉस्टल (लड़का) तथा किचन के रिनोवेशन कार्य पर करीब 50 लाख रुपये (49,12,798 रुपये) खर्च किये जायेंगे।

इसके लिए इएमडी कॉस्ट 98300 रुपये तय किये गये हैं। इसी तरह एकलव्य हॉकी हॉस्टल (लड़की) तथा इसके किचन के रिनोवेशन के काम पर 45,63,100 रुपये व्यय किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इएमडी कॉस्ट के तौर पर 91,300 रुपये व्यय किये जाने का अनुमान है। दोनों हॉस्टल तथा इसके किचन के रिनोवेशन के काम के लिए इच्छुक एजेंसी, संवेदक साझा के मोरहाबादी स्थित कार्यालय से टेंडर डॉक्यूमेंट्स ले सकती हैं। 6 सितंबर तक टेंडर डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। इसी दिन इसे खोला भी जायेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version