Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शेख हसीना के बाद बांग्लादेश में चीफ जस्टिस का इस्तीफा: छात्रों ने दोपहर तक का दिया था अल्टीमेटम
    देश

    शेख हसीना के बाद बांग्लादेश में चीफ जस्टिस का इस्तीफा: छात्रों ने दोपहर तक का दिया था अल्टीमेटम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश। बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने आखिरकार प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। बांग्लादेश की कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ जस्टिस शनिवार शाम को अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं। ओबैदुल हसन को पिछले वर्ष बांग्लादेश का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। हसन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का करीबी भी माना जाता है।

    बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को ढाका में हाई कोर्ट बिल्डिंग के सामने सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, उन्होंने चीफ जस्टिस समेत सात जजों के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हुए थे और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे इस आंदोलन को जारी रखेंगे। इस बीच सुरक्षा को देखते हुए हाई कोर्ट परिसर में बांग्लादेश सेना के जवानों को तैनात किया गया।

    प्रदर्शनकारियों के हाथों में बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज था और वे जोर-शोर से अपनी मांगों को लेकर अडिग दिखे। बांग्लादेशी मीडिया प्रोथोम एलो के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आसिफ महमूद साजिब कर रहे थे, जो नवगठित अंतरिम सरकार के सलाहकारों में से एक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांगें मुख्य न्यायाधीश समेत सात जजों के इस्तीफे को लेकर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला अदालतों का इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है और प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे जिला अदालतों के सामने धरना न दें।

    शनिवार को बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के दोनों डिवीजनों के न्यायाधीशों के साथ एक पूर्ण अदालत की बैठक बुलाई गई थी लेकिन यह बैठक अचानक रद्द कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजीज अहमद ने इस बैठक के रद्द होने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया। आसिफ महमूद साजिब ने सोशल मीडिया पर बैठक रद्द होने के बाद कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जन आंदोलन की मांगों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम ने बांग्लादेश के न्यायिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हलचल मचा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में बांग्लादेश की दशा किस ओर रुख कर रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में लगातार बारिश से अररिया में नूना नदी उफान पर, धान की फसल पर मंडराया खतरा
    Next Article मोहरदा पेयजल परियोजना की बैठक में बोले सरयू राय, आबादी को ध्यान में रख कर बनायें योजना
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version