रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के झारखंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर गिरिडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी के अगस्त में झारखंड के दौरे पर आने की संभावना हैण् प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान को इसका प्रस्ताव भेजा है। राहुल गांधी के आगमन की तैयारी को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी की बैठक हो चुकी है। कार्यक्रम तय होते ही प्रदेश नेतृत्व एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी झारखंड में आकर संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी से मिलकर चुनाव के संबंध में फीडबैक प्राप्त करेंगे। राज्य सहित जिले के बीस सूत्री कमेटियों से भी राहुल गांधी संवाद कर सकते हैं।