Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी में कहीं आफत बनी बारिश, तो किसानों के लिए राहत
    Jharkhand Top News

    खूंटी में कहीं आफत बनी बारिश, तो किसानों के लिए राहत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार और लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में लगभग दो सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

    सबसे बड़ी आफत रोज कमाने खाने वालों पर है। दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप हो गया है। छोटे-बड़े व्यवसाय करने वालों के साथ ही सड़कों पर ठेला-खोमचा, चाय-पान और सब्जी की दुकान लगाने वाले लोगों पर भी बारिश का जबर्दस्त असर पड़ा है। बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इक्के-दुक्के वाहन ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। रिक्शा और ऑटो चलाने वाले लोगों के रोजगार पर भी बारिश का असर पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मानसून इसी तरह सक्रिय रहेगा।

    क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण जगह-जगह पर जमाव और कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना कना पड़ रहा है। शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में तो स्थिति बद से बदतर हो गई है। कच्ची सड़कों पर वाहन चलाना तो दू, पैदल पांव भी चलना मुश्किल हो गया है।

    किसानों के लिए वरदान बनी बारिश
    खूंटी जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने भले ही आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हो, पर किसानों के लिए वर्षा किसी वरदान से कम नहीं है। सावन के माह में हुई इस बारिश ने धान की खेती में जान ला दी है। तोरपा प्रखंड के प्रगतिशील किसान रामानंद साहू कहते हैं कि चार-पांच दिन पहले लग रहा था कि इस बार भी मानूसन किसानों को धोखा देगा लेकिन इंद्र भगवान की कृपा से पूरे क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। इससे किसान काफी खुश हैं। कर्रा प्रखंड के जाने माने और बिरसरा कृषि विश्वविद्यालय से सम्मानित किसान दिलीप शर्मा कहते हैं कि वर्षा से खेतों में सूख रहे धान में नई जान आ गई है। मानसून इसी प्रकार सक्रिय रहा, तो इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालाब में डूबने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत
    Next Article रांची में दिनदहाड़े चाकू मारकर अधिवक्ता की हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

      July 30, 2025

      बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

      July 30, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version