रांची। राज्य में आनेवाले दिनों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि राज्य के कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है। इस दौरान 17 और 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है, जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

केंद्र ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवात झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गयी है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गयी है। राज्य में भारी बारिश की संभावना 20 अगस्त तक है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version