Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत किया
    राज्य

    राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत किया

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री जयंत चौधरी एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचें। जयंत सिंह के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

    राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान के लिए बनी राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मेरे लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में मैं पहले भी आता रहा हूं। मंत्री बनने के बाद पहली बार आने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से बेहद प्रसन्नता है। प्रदेश ही नहीं देश में राष्ट्रीय लोक दल बड़ी पार्टी के रुप में स्थापित रहा है।

    अमौसी एयरपोर्ट से निकलने के बाद भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता, शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी अपने काफिले संग हजरतगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। मंत्री जयंत चौधरी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सहित तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल के कॉलेजों में दाखिले में गिरावट शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप का नतीजा : दिलीप घोष
    Next Article गाजियाबाद में 15लाख से ज्यादा भक्त करेंगे भगवान भोले का जलाभिषेक
    shivam kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version