रांची। झारखंड के तीन जेलों में आधुनिकीकरण का कार्य किया जायकगा। इनमें रांची, खूंटी और सरायकेला जिला के जेल शामिल हैं। इन तीनों जेलों में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से हॉस्पिटल और बाउंड्री वॉल मरम्मती का कार्य किया जायेगा। इसे लेकर झारखंड गृह विभाग ने राशि आवंटित कर दी है। यह कार्य झारखंड पुलिस हाउसिंग करेगा। वहीं तीनों जेल के जेल अधीक्षक को यह आदेश दिया गया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य को कराना सुनिश्चित करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनकी जवाबदेही तय की जायेगी।

जानें कहां कितने रुपये की लागत से होगा कार्य

-रांची जेल में बाउंड्री वॉल का मरम्मती कार्य: 84 लाख

-सरायकेला जेल में हॉस्पिटल का मरम्मती का कार्य: 23 लाख

-खूंटी जेल में हॉस्पिटल का मरम्मती का कार्य: 11 लाख

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version