रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने कांके के पारचुट्टू गांव में सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के चौथे चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, दालचीनी के 240 पौधे रोपे और बांटे। कार्यक्रम की शुरूआत में स्थानीय ग्रामीण बंधु रोनित रंजन लकड़ा की बाड़ी में 15 पौधे लगाये गये। वहीं प्रदीप उरांव की बाड़ी में 25 पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में संक्षिप्त में बताया गया।
साथ लोगों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के संचालन में पाराचुट्टू से रोनित रंजन लकड़ा, प्रदीप उरांव, प्रकाश उरांव और अनिल उरांव ने सराहनीय सहयोग दिया। वहीं श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेंद्र सिंह, अंजनी कुमार सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, सौरभ राज, उदित सिंह, विक्की साहू, अमन साहू, गुलशन गोप, अतुल साहू, नीतीश कुमार सिंह, अनिकेत नाथ शाहदेव, अनिमेष नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव समेत अन्य मौजूद थे।