Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ईरान-इजरायल के तनाव से शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    ईरान-इजरायल के तनाव से शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पहले घंटे के कारोबार में निवेशकों को 9.52 लाख करोड़ की चपत

    नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बने तनाव की वजह से पूरे दुनिया भर के शेयर बाजारों में आज हड़कंप पहुंचा हुआ नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार में भी आज बड़ी गिरावट की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से पहले घंटे के कारोबार में ही शेयर बाजार के निवेशकों को अभी तक 9.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

    आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार निचले स्तर से काफी हद तक रिकवर करने में सफल रहा। इसके बावजूद पहले घंटे के कारोबार के दौरान शेयर बाजार 1.75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा था। पहले घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.80 प्रतिशत और निफ्टी 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्यूटिकल्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील और ओएनजीसी के शेयर 3.87 प्रतिशत से लेकर 3.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,314 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 261 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,053 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान में और 42 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 2,393.76 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 78,588.19 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर 78,580.46 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर इस सूचकांक को सहारा देने की कोशिश की। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स सुबह 10 बजे के करीब निचले स्तर से करीब 1,200 अंक की रिकवरी करके 79,780.61 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में दोबारा गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,456.72 अंक की कमजोरी के साथ 79,525.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 414.85 अंक टूट कर 24,302.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद नेगेटिव माहौल की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर 24,192.50 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभालने लिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में रिकवरी होता हुआ नजर आने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक निचले स्तर से करीब 160 अंक की रिकवरी करके 24,350.05 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में दोबारा कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 431.95 अंक की कमजोरी के साथ 24,285.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 885.60 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,981.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 293.20 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
    Next Article इंडिगो एयरलाइन नवंबर में 12 घरेलू मार्गों पर शुरू करेगी ‘बिजनेस क्लास’ सर्विस
    shivam kumar

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version