Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पूर्ववत काम करती रहेगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी : केशव महतो कमलेश
    झारखंड

    पूर्ववत काम करती रहेगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी : केशव महतो कमलेश

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024Updated:August 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ववत कार्यरत रहेगी। जरूरत के अनुसार उसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल किया जायेगा तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों की समीक्षा कर संगठन हित में निर्णय लिया जायेगा। वे शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत वे स्वयं जिलों का भ्रमण करेंगे और इस क्रम में जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसियों के साथ संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सरकार के कार्यों को संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर पर जनता के बीच पहुंचाना आवश्यक है। कांग्रेस की नीतियों कार्यक्रमों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले का भ्रमण किया जायेगा।

    सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है सरकार
    वहीं, संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सारे भेद-भाव भुला कर सरकार सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है। सरकार का हर विभाग कार्य कर रहा है और जनता इसे देख रही है। खासकर कांग्रेस के पास जो विभाग है। चरमरायी वित्तीय स्थिति के बावजूद कृषि विभाग मे किसानों का ऋण 50000 तक माफ करने का काम हमने किया, अब इसकी सीमा बढ़ाकर ₹200000 कर दी गयी है, जिसका वादा कांग्रेस ने किया था। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उन क्षेत्रों में भी पुल पुलिया सड़कों का निर्माण किया गया, जहां तक पिछली सरकार नहीं पहुंच पायी थी। हमने टूटी-फूटी सड़कों का भी जीर्णोद्धार कर उन्हें नया रूप देने का काम किया। हमने आधारभूत संरचना को मजबूत करने का प्रयास किया।

    जब हमारी सरकार का गठन हुआ था, तब खजाना खाली था, बावजूद उसके जनता के हित में अपने संसाधनों का भरपूर उपयोग कर विकास की गति को बढ़ाया। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए। बेपटरी हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को महागठबंधन की सरकार बनते ही कोविड का सामना करना पड़ा, लेकिन महामारी के उसे दौर में स्वास्थ्य क्षेत्र में झारखंड उदाहरण के रूप में उभरा। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 25 लाख नए राशन कार्ड निर्गत किए गए जिसकी आवश्यकता थी। साड़ी-लुंगी-धोती योजना की शुरूआत की गयी, जो ग्रामीण परिवेश के लोगों के लिए एक आवश्यक योजना के रूप में साबित हुई। नये नेतृत्व में हम संगठन को आगे ले जायेंगे और जनता से अपील करते हैं कि काम के आधार पर हमें पुन: वापसी का मौका दें। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन की नाराजगी जायज है: सीता सोरेन
    Next Article नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर हेमंत सोरेन ने जताया दुख, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    shivam kumar

      Related Posts

      किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की

      July 18, 2025

      एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल

      July 18, 2025

      मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना : कांग्रेस

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version