रांची। राज्यकर्मियों को संपत्ति का विवरण सौंपने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। सभी सरकारी सेवकों को समूह घ को छोड़ कर वर्ष 2023 की संपत्ति का विवरण एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन समर्पित करने के लिए पूर्व में 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक समय दिया गया था।

इस दौरान आये आवेदनों की समीक्षा की गयी। यह पाया गया कि अभी भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मियों ने अपनी संपत्ति का विवरण नहीं भरा है। सरकार ने पूरे मामले पर विचार करते हुए एक बार अवधि विस्तार देते हुए 5 सितंबर 2024 तक अंतिम मौका दिया है। इस अवधि तक विवरणी जमा नहीं करने के बाद फिर से ऑनलाइन सुविधा बंद कर दी जायेगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version