Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूएस ओपन : पहले दौर में हारकर बाहर हुए सुमित नागल
    स्पोर्ट्स

    यूएस ओपन : पहले दौर में हारकर बाहर हुए सुमित नागल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पुरुष एकल वर्ग में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मंगलवार को नीदरलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर से हारकर यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। नागल को अपने से कहीं बेहतर रैंकिंग वाले एथलीट के खिलाफ सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 7-6 से हार का सामना करना पड़ा।

    पहले सेट में डच खिलाड़ी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और नागल की सर्विस कई बार तोड़ी और 6-1 से जीत दर्ज की। दुनिया में 40वें नंबर के ग्रिक्सपूर किसी भी तरह से एक्सीलेटर से अपना पैर हटाने के मूड में नहीं थे और उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को बैकफुट पर ही रखा। दूसरे सेट में नागल ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन ग्रिक्सपूर को रोकने के लिए यह काफी नहीं था और नागल दूसरा सेट भी 6-3 से हार गए।

    जल्दी बाहर होने की आशंका के चलते नागल ने तीसरे सेट में अपना स्तर बढ़ाया और सात अंकों के टाई-ब्रेकर में दो सेट प्वाइंट हासिल किया और मुकाबले में बने रहे। हालांकि, डच खिलाड़ी ने अंतर कम करने के लिए एक बेहतरीन ऐस लगाया और फिर जीत दर्ज की।

    2019 और 2020 में अपने पिछले दो मुकाबलों के बाद यह नागल का यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में तीसरा प्रवेश था। 27 वर्षीय खिलाड़ी के लिए अब तक का सीजन बहुत खराब रहा है। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए और फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियनशिप में पहले दौर से ही बाहर हो गए हैं।

    नागल को पेरिस ओलंपिक में भी निराशा का सामना करना पड़ा था, जब उन्हें फ्रांसीसी खिलाड़ी कोरेंटिन मौटेट के हाथों हार के बाद पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा था।

    इस बीच, अमेरिकी ओपन में भारत की उम्मीदें अभी भी जीवित हैं क्योंकि रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष युगल वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कोच स्वेन-गोरान एरिक्सन का 76 वर्ष की आयु में निधन
    Next Article झारखंड हाइ कोर्ट ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था फेल, सिर्फ नेता-मंत्री को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट
    shivam kumar

    Related Posts

    हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

    November 3, 2025

    एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

    October 21, 2025

    महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

    October 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version