Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यूक्रेन का रूस के सारातोव की सबसे ऊंची इमारत पर दागा ड्रोन, लोगों को वर्ल्ड ट्रेड टावर की आई याद
    दुनिया

    यूक्रेन का रूस के सारातोव की सबसे ऊंची इमारत पर दागा ड्रोन, लोगों को वर्ल्ड ट्रेड टावर की आई याद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मास्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दिन-महीना और साल गुजरने के साथ-साथ और आक्रामक होती जा रही है। यूक्रेन ने सोमवार को रूस के सारातोव शहर की सबसे ऊंची इमारत (वोल्गा स्काई) को ड्रोन से निशाना बनाकर दुनिया को 9/11 की याद के भयावह मंजर की याद दिला दी। वोल्गा स्काई 38 मंजिला इमारत है। दूसरी तरफ रूस ने भी यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर कीव की नींद उड़ा दी है।

    सारोतोव शहर के गवर्नर रोमन बसुरगिन ने टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर जानकारी दी कि इस ड्रोन हमले में एक महिला घायल हो गई है। वोल्गा स्काई पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ड्रोन वोल्गा स्काई से टकराता दिख रहा है। गनीमत यह रही कि वोल्गा स्काई इमारत को आग नहीं लगी। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने सारातोव क्षेत्र में दुश्मन के नौ ड्रोन नष्ट कर दिए। इस हमले के बाद सारोतोव शहर के एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि कुछ घंटे बाद प्रतिबंध हटा दिया गया।

    रूस पर हमले से एक दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सेना रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक आगे बढ़ गई है। रूस की दो और बस्तियों पर नियंत्रण कर लिया है। इस बयान के बाद रूस ने रात को उत्तरी और पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाकर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे। कहा जा रहा है कि इन हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 37 लोग घायल हो गए। इससे उलट रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद में यूक्रेन की गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई।

    ‘द कीव इंडिपेंडेंट’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने समूचे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। कीव में तेज धमाके सुने गए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि सोमवार को बड़े पैमाने पर रूसी हवाई हमले के बाद कीव के कुछ हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा उत्पादक डीटीईके ने कहा कि वह हमलों के बाद आपातकालीन बिजली कटौती शुरू कर रही है।

    रूस और यूक्रेन युद्ध दो साल से अधिक समय से जारी है। यह जंग दूर-दूर तक थमती नजर नहीं आ रही। रूस ने एक बार फिर हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार तड़के कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में विस्फोट सुने गए। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, वहां भी विस्फोट हुए। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि हमले आधी रात के आसपास शुरू हुए, जो सुबह तक जारी रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथाईलैंड में होने वाला बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन फिलहाल स्थगित
    Next Article नदी में गिरी बस को आठ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version