खूंटी। जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जायसवाल को फिर से विश्व हिंदू परिषद का खूंटी जिला बनाया गया है जबकि मुकेश जायसवाल को खूंटी नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। कोडरमा में पिछले दिन विहिप की हुई प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद में कुछ नये लोगों को भी दायित्व दिया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राजीव कुमार झा को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला समरसता प्रमुख बिरेंद्र सोनी बनाये गये हैं। जिला कार्यकर्ता विशेष संपर्क प्रमुख सह नगर अध्यक्ष का दायित्व मुकेश जायसवाल को दिया गया है। इनके अलावा बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक कुमार, बजरंग दल जिला सह संयोजक मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिव राज सिंह, अजय साहू और विकास मिश्रा बनाये गये हैं जबकि जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जायसवाल को बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version