Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बंगाल में बाढ़ के लिए ममता ने झारखंड को ठहराया जिम्मेदार, तो बोले हिमंता, मैं नहीं मानता
    झारखंड

    बंगाल में बाढ़ के लिए ममता ने झारखंड को ठहराया जिम्मेदार, तो बोले हिमंता, मैं नहीं मानता

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पश्चिम बंगाल में बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे मानव निर्मित बताया है। इस पर झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। हिमंता ने ममता बनर्जी के दावे को गलत बताया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये बताया है कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है।

    बंगाल सीएम ने कहा है, उनसे बाढ़ की उभरती स्थिति पर चर्चा की है। ममता ने आगे लिखा है कि मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे पहले ही बंगाल में बाढ़ आनी शुरू हो गयी है। मैंने उनसे कहा कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है और यह मानव निर्मित है। मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इस बात का ध्यान रखेंं।

    बंगाल में बाढ़ के लिए झारखंड सरकार जिम्मेदार नहीं : हिमंता
    ममता बनर्जी को जवाब देते हुए हिमंता विस्वा सरमा ने लिखा है कि मैं दीदी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आयी बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए मिल कर काम करना चाहिए। हर साल, अरुणाचल और भूटान पहाड़ियों से आनेवाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है। हालांकि, हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते, क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती। यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम की बैठक में झारखंड पर फोकस, संगठन मजबूती पर चर्चा
    Next Article सरयू राय जेडीयू में शामिल, अब नितीश संग चलायेंगे तीर, झारखंड की राजनीति गरमाई
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version