रांची। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा है कि हेमंत सरकार चाहे लाख कोशिश कर ले, पर राज्य के युवा मानने वाले नहीं हैं। पांच लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आयी इस सरकार से युवा जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि अब तक राज्य में कितने युवाओं को नौकरी मिली है।

आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। गौरतलब है कि मोरहाबादी मैदान में चल रही युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और भाजपा के सीनियर लीडर डटे हुए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो तथा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और विधायक सीपी सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version