बरवाडीह। बरवाडीह में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। लगातार चोरी की घटनाए हो रही है। लेकिन बरवाडीह पुलिस अभी तक चोरो को पकड़ने मे सफलता हासिल नही कर पाई है। जिसके चलते चोरो का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों ही बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर मे लगे दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरो ने दान पेटी से पैसा चुरा ले गए थे। इसके बाद खुरा पँचायत के बभांडीह में चार पुलिस जवान के घरो में भी चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

लेकिन पुलिस को कोई सुराग नही मिली। वहीं सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने फिर से साहस दिखाते हुए बरवाडीह पहाड़ की चोटी पर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए। हनुमान जी की प्रतिमा लगी दोनों चांदी की आंखें निकाल लीं। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर हैरान हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और मंदिर समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।उधर इस सम्बंध में थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि हर बिंदु पर जांच पड़ताल चल रही है।जल्द सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

।।बरवाडीह प्रतिनिधि।।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version