Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत
    राज्य

    लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पहाड़ों और बिहार के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से गंगा समेत बिहार की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसकी वजह से गंगा किनारे बसे पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में बाढ़ की स्थित की नाजुक बनी हुई है।

    बिहार में बाढ़ से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा बेगूसराय में 08 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बेगूसराय के 8, भागलपुर, सीवान और भोजपुर, खगड़िया में दो-दो तथा मुंगेर, वैशाली व कटिहार के एक-एक शामिल हैं।

    राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की 14 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी और नालंदा में टीमें तैनात हैं।

    मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों में कटिहार में 140 मिमी, नालंदा में 70 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ की 14 टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं, लेकिन मौसम का रुख अगले 48 घंटे और मुश्किलें बढ़ा सकता है।

    रविवार देर रात पटना, सुपौल, बांका और लखीसराय में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सोमवार सुबह से सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मूसलाधार बारिश हो रही है। कटिहार में पिछले 24 घंटों में 140 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि नालंदा में 70 मिमी, शेखपुरा और बांका में 65 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    राजधानी पटना में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 26 सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 12-18 किमी प्रति घंटा और उमस बनी रहेगी। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक आ सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह
    Next Article हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा

      December 9, 2025

      एसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती

      December 9, 2025

      ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जयंती पर किया नमन
      • हजारीबाग में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी शाहनवाज आलम कनेक्शन की जाँच तेज़
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version